कानपुर, मई 24 -- सरसौल। महाराजपुर में अनाथ बच्चों के लिए आदर्श व्यापार मंडल की ओर से बनने वाले नए आशियाने का भूमि पूजन रविवार को किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर मकान निर्माण की शुरुआत की गई। वहीं, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि समाज के सहयोग से बच्चों के लिए दो कमरे, रसोई, शौचालय, स्नानघर और आंगन सहित सुरक्षित आवास बरसात से पहले तैयार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन सिर्फ व्यापारियों का मंच नहीं, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद की आवाज है। संगठन के जिला महामंत्री रजत पांडेय अपनी पत्नी संग पूजन में शामिल हुए। रजत ने कहा कि गांव के आसपास माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न होने से बच्चों सहित ग्रामीणों को दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। जल्द उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल शिक्षा मंत्री से मिलकर गांव...