कटिहार, अगस्त 23 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बृहद आश्रय गृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा उन्हें सरल एवं सुलभ कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बच्चों के अनुकूल कानूनी सेवा विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाल संरक्षण पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने बृहद आश्रय गृह में दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी दी l बताया गया कि देखभाल सुरक्षा एवं संरक्षण वाले जरूरतमंद बच्चों को बाल कल्याण समिति के माध्यम से या स्वयं भी बाल गृह मे आवासित कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता सरोज कुमार ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, संरक्षण एवं निःशुल्क विधिक सहायता के ...