हापुड़, मार्च 31 -- क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का रिपोर्ट कार्ड अब उनके अभिभावक भी ऑनलाइन देख सकेंगे। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के रिपोर्ट कार्ड प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। बच्चों का रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। इस बार बच्चों का रिपोर्ट कार्ड उनके अभिभावक भी ऑनलाइन देख सकेंगे। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने को लेकर शासन स्तर से तमाम कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। समय-समय पर शिक्षकों को शिक्षण कार्य को बेहतर करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को कौशल प्रद...