चतरा, नवम्बर 27 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। सिमरिया के हजारीबाग रोड स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल में गुरुवार को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया के अनुमंडलीय पदाधिकारी सनी राज एवं सिमरिया विधान सभा क्षेत्र के विधायक उज्ज्वल कुमार दास सम्मिलित होकर विद्यर्थियों द्वारा बनाये गए उत्कृष्ट विज्ञान मॉडल्स जिसमें डाइसन स्फेयर, कार्बन आब्जर्बर, रोबोट, हाइड्रो पावर प्लांट, ऑटोमैटिक वाटर डिटेक्टर, इलेक्ट्रिसिटी सेफ्टी, रेनवाटर डिटेक्टर, लेज़र सेक्युरिटी, भूकंप रेस्क्यू, एनर्जी कनवर्टर, जैसे आकर्षक मॉडल्स थे, जिनकी काफी प्रसंशा की गई। बच्चों का व्यावसायिक नजरिया भी जानकर सनी राज एवं उज्ज्वल दास काफी प्रभावित हुए।सनी राज ने विद्यालय से अनुरोध किया है कि...