महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कम्पोजिट विद्यालय सोहवल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों द्वारा तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडल व शैक्षिक प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र बना। मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा ने बच्चों के वैज्ञानिक सोच व अभिरूचि की प्रशंसा किया। उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने हाइड्रोपोनिक्स आधारित आधुनिक खेती, जल संरक्षण, जेसीबी मॉडल, ऑटोमैटिक वाटर मशीन, एटीएम तथा जाग्रत ज्वालामुखी समेत कई वैज्ञानिक मॉडल और टीएलएम प्रस्तुत किया। विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने मॉडलों का अवलोकन कर बच्चों की सराहना की। कहा कि हर विद्यालय को कम्पोजिट ...