समस्तीपुर, मई 30 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के महथी दक्षिण पंचायत के सिरसी वार्ड 4 में गुरुवार को अपराह्न में विद्युत स्पर्शघात से दो सहोदर भाई जख्मी हो गए। दोनों की पहचान सिरसी के हीं कलेश्वर दास का पुत्र राजेश कुमार (32) और विकास कुमार (18) के रूप में हुई। ग्रामीणों की मदद से दोनों जख्मी को सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजेश की स्थिति गंभीर देखकर उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सूचना के बाद विभूतिपुर में इलाजरत छोटे भाई विकास समेत मृतक की पत्नी श्वेता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक राजेश को एक पुत्र रियांश और एक पुत्री रियांशी हैं। बुधवार को इसके मुंडन कार्यक्रम को लेकर टेंट-पंडाल लगाए गए थे। गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.