बागपत, जुलाई 16 -- बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में दोपहर के समय वितरित किए जाने वाले एमडीएम गुणवत्ता को शिक्षा विभाग के अलावा प्रशासनिक अधिकारी रैंडम चेकिंग करके परखेंगे। इसके लिए शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद के प्राथमिक,उच्च प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों पर हर साल करोड़ों रुपया खर्च होता है। जिससे कि बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके। जनपद में संचालित करीब 532 परिषदीय विद्यालयों में करीब 80 हजार छात्र छात्राएं पढ़ते है। इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए करीब ढाई हजार शिक्षकों के अलावा अनुदेशक व शिक्षामित्रों की तैनाती है। दोपहर के वक्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम का लाभ दिया जाता है। एमडीएम की क्वालिटी बच्चों को बेहतर मिले। इसके लिए शासन के स्तर से लगातार प्रयास किए जाते है। ...