सीतामढ़ी, मई 29 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। जिले के परिहार थाना क्षेत्र के खोपरहिया गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के एक मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। यह भी पढ़ें- जिले में हुई मारपीट की घटनाओं में 11 लोग घायलघायल लोगों की संख्या इस हिंसक झड़प में महिलाओं और बच्चियों समेत एक ही परिवार व पड़ोस के कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिहार ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया।इलाज की स्थिति वर्तमान में सभी का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी...