कटिहार, मई 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक विकास को लेकर शनिवार को जिले के 1365 प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग के वार्षिक कैलेंडर के तहत आयोजित इस माह की संगोष्ठी का विषय मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी समर विजय सिंह ने बताया कि यह भी पढ़ें- बच्चों के सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों व शिक्षकों ने किया मंथनशिक्षकों की भूमिका संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के साथ सकारात्मक व्यवहार अपनाने, उनकी भावनाओं को समझने तथा घर में पढ़ाई के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया। अभ...