बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी का हुआ आयोजन
बगहा, मई 30 -- भितहा, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जिगनही में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण विषय पर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण पर जागरूकता बढ़ाना था।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक लाल साहब सिंह एवं सहायक शिक्षक सतीश कुमार यादव ने कहा कि बच्चों का समग्र विकास केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और भावनात्मक सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक माहौल बनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- किशनगंज : बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास में अभिभावकों की भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.