मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बच्चों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर अभिभावक और शिक्षक मिलकर काम करेंगे। सरकारी स्कूलों में 30 मई को इसी विषय पर अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने कहा है कि जिस तरह बच्चों के शैक्षणिक विकास और शारीरिक स्वास्थ्य पर काम हो रहा है। उसी तरह बच्चों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों पर विशेष काम करने की जरूरत महसूस की गई है। अभिभावकों को यह निर्देश दिया गया है कि हर दिन 15 से 20 मिनट स्कूल के बारे में बच्चों से जरूरत बात करेंगे। इससे अभिभावक यह जान सकेंगे कि बच्चों की भावनात्मक जरूरत क्या है और स्कूल में वे क्या महसूस करते हैं。 यह भी पढ़ें- बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर अभिभावक व शिक्षक मिलकर करेंगे कामअभि...