बेगुसराय, अप्रैल 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में 'पोषण पखवाड़ा 2026' का औपचारिक शुभारंभ गुरुवार को किया गया। समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय बेगूसराय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा जीविका के सहयोग से व्यापक जन-अभियान का स्वरूप दिया जा रहा है। जिला प्रोग्राम अधिकारी (आईसीडीएस) रश्मि कुमारी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य केवल शारीरिक कुपोषण को समाप्त करना ही नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास को भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस बार अभियान के दौरान विशेष रूप से डिजिटल डिटॉक्स और परिवारिक संवाद जैसे विषयों पर घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों से लैस कर उन्हें बच्चों के समग्र विकास के ...