लखनऊ, अगस्त 30 -- सम्मेलन लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीजीआई में नसों और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों का आधुनिक इलाज होगा। पीजीआई में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में रेडियोडायग्नोसिस विभाग की प्रमुख डॉ.अर्चना गुप्ता ने बताया कि संस्थान भविष्य में बिना सर्जरी वाले इलाज की ओर कदम बढ़ा रहा है। विशेष ध्वनि तरंगों (हाई-इंटेंसिटी फोकस्ड अल्ट्रासाउंड) तकनीक पर विचार किया जा रहा है। इस तकनीक में बिना कोई चीरा लगाए, केवल ध्वनि तरंगों को केंद्रित करके शरीर के अंदरुनी हिस्से का सटीक इलाज संभव है।

विशेषज्ञों का अनुभव साझा सम्मेलन में जुटे एम्स और पीजीआई चंडीगढ़ समेत देशभर के करीब 300 विशेषज्ञों ने बच्चों के मस्तिष्क की नसों में होने वाली जन्मजात गड़बड़ियों और लकवा (स्ट्रोक) का इलाज पर अनुभव साझा किये। पीजीआई में लकवा के मरीजों के लिए 24 घंटे इलाज की सुविधा...