बक्सर, मई 30 -- युवा के लिए --- फोटो संख्या- 05, कैप्सन- शनिवार को सोनवर्षा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में शामिल अभिभावक। नावानगर, एक संवाददाता। प्रखंड के प्रारंभिक स्कूलों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को यह अवगत कराया जाना है, कि बच्चों के अधिगम व विकास की प्रक्रिया में विद्यालय के साथ अभिभावकों की जिम्मेदारी है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा होती है। साथ ही बच्चों के मानसिक व भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति अभिभावक भी संवेदनशील रहें। इस संगोष्ठी में अभिभावकों को बताया गया कि घर में बच्चों को पढ़ने से संबंधित उचित वातावरण प्रदान करें। यह भी पढ़ें- घर पर बच्चों को पढ़ने का उचित माहौल देने का सुझाव ताकि बच्चे आत्मविश्वास के साथ नियमित प...