मिर्जापुर, मई 24 -- चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार में पूर्वी लोकगीत : इतिहास, समाज और संगीत (मिर्जापुर के विशेष संदर्भ में) विषयक कार्यशाला के तीसरे दिन शनिवार को मुख्य प्रशिक्षक काशी हिन्दू विवि की वाद्य,संगीत एवं मंच कला संकाय की प्रो. संगीता सिंह ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक और भावनात्मक विकास में संगीत सहायक होता है। यह लोगों को आपस में जोड़ने और प्रेम तथा सद्भाव बढ़ाने का कार्य करता है।

कार्यशाला का आयोजन कार्यशाला में उनके शोध छात्र-छात्राओं प्रिया मिश्रा, श्रेया मिश्रा, सुधीर कुमार गौतम, हिमांशु वर पुजारी एवं सुहासिनी शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न लोकगीतों येही ठईयां मोतिया हेरा गइलें रामा, लहर-लहर लहराए गंगा तोरी अमृत धारा का अभ्यास कराया । इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां...