चाईबासा, मार्च 2 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा के तुलसी निवास में रह कर पढ़ने वाले टाटा कॉलेज और कॉमर्स कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों ने रविवार को चाईबासा स्थित जेपी ऑडिटोरियम में मिलन समारोह मनाया । इस मौके पर तुलसी निवास के मेवालाल होनहागा और उनकी पत्नी को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया । उन्होंने अध्ययन काल के दौरान होनहागा दंपति द्वारा मिले स्नेह और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही सभी छात्राओं ने अच्छे से पढ़ाई कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हुए। इनमें से अधिकांश सेवानिवृत्ति भी हो चुके हैं। कुछ अभी सेवा में ही है। वर्तमान में जैक बोर्ड के सदस्य अरुण कुमार महतो ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि हम सभी छात्रों ने तुलसी निवास में रहकर पढ़ाई की स्नातक हुए और वहां से निकलने के बाद विभिन्न विभा...