धनबाद, मार्च 20 -- झरिया। झरिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में गुरुवार को सत्र 2025-26 में अध्ययनरत कक्षा एक व दो के बच्चों के बीच स्कूली ड्रेस का वितरण विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पशुपति महतो ने किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने बतलाया कि बच्चों को पोशाक के अंतर्गत दो शर्ट, दो पैंट या स्कर्ट ,एक स्वेटर व एक सेट जूता- मोजा दिया गया। मौके पर सहायक शिक्षिका सरोज बड़ा व सहायक अध्यापक राजकुमार यादव ,माला देवी,पारु देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...