सिमडेगा, मार्च 8 -- बच्चों के बीच शिक्षण साम्रगियों का हुआ वितरण सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि।युवा समाजसेवी प्रेम कुमार के द्वारा शनिवार को बीरू गांव के बच्चों के बीच शिक्षण साम्रगियो का वितरण किया गया। स्फेरूल फाउंडेशन के सहयोग से प्रेम कुमार ने गांव के लगभग 100 बच्चों के बीच पेन, पेंसिल, नोटबुक आदि का वितरण करते हुए उन्हे पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रेम ने बताया बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही संस्था का मकसद है। उन्होने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा शस्त्र है जिससे गांव की सूरत बदली जा सकती है। मौके पर ट्विंकल कुमारी, राज दास, अंकित आदि उपस्थित थे।फोटोपी14- सिमडेगा में शनिवार को बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण करते प्रेम कुमार-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...