सहरसा, सितम्बर 20 -- सहरसा। लीगल लिट्रेसी क्लब अभियान 2026 की श्रृंखला के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जारी प्रोग्राम के तहत प्रत्येक माह में कराया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव कुदुस अंसारी के मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संविधान में प्रदत्त अधिकार एवम् कर्तव्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में 12 स्कूल के 9 वीं एवं 10 वीं के छात्रों ने हिस्सा लिया। अभियान समाप्त होने पर तीन विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...