साहिबगंज, अप्रैल 16 -- मंडरो। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला सहित कई विद्यालयों में वर्ग एक एवं दो के बच्चों के बीच पोशाक,जूता,मोजा एवं स्वेटर का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता के नेतृत्व में वर्ग एक एवं दो के सभी विद्यार्थियों को पोशाक,जूता एवं मोजा वितरित किया गया।वितरण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।इस दौरान प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों...