पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के बैनर तले पूर्णिया पूर्व प्रखंड के पतिलवा गांव में शिक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़े ही अनुशासन में बच्चों ने वक्ताओं को सुना और अमल करने का वादा किया। कनक लाल उच्च विद्यालय सौरा जाबर, डगरूआ के प्रधानाचार्य मौहम्मद मुज़्ज़फ्फर आलम ने बच्चों से कहा कि लगातार मेहनत करने से ही जिवन में सफलता मिलती है। उन्होने बच्चों से कड़ी मेहनत करने के लिये प्रतित किया। भारत पब्लिक स्कूल उधरना डगरूआ के निदेशक महबूब आलम ने बच्चों को सफलता अर्जित करने के लिए हौसला बढ़ाया। इंजीनियर शौकत साहब ने बच्चों को साफ़ सफाई एवं पढ़ाई के महत्व के विषय में बच्चों को विस्तार से बताया। कुल्ल्हैय्या डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेश...