बोकारो, जून 22 -- बिरसा मुंडा निशुल्क विद्यालय, सेक्टर-12ए परिसर में सोमवार को समाजसेवी स्व. डॉ. प्रदीप सिंह की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के गरीब एवं असहाय बच्चों के बीच फुटबॉल, स्कूल ड्रेस, कॉपी, पेंसिल समेत अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. डॉ. प्रदीप सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के संस्थापक परशुराम राम ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार परियोजना के कारण विद्यालय को तोड़ दिया गया, जबकि अधिकारियों और जिला प्रशासन द्वारा स्कूल को सुरक्षित रखने का आश्वासन दिया गया था। इस अवसर पर योगेंद्र प्रसाद कुशवाहा, हरिशंकर प्रसाद सोनी, रंजन कुमार, रामजी राम, ममता सिंह, प्रेम सिंह, विजय कुमार, मनीषा देवी, बबीता कुमारी, शिशुपाल सहित कई गणमा...