गया, जनवरी 28 -- बांकेबाजार के डीके किडजी स्कूल में प्रायमरी के बच्चों में आदान-प्रदान की भावना विकसित करने तथा स्वच्छ भोज के गुर सिखाने को लेकर विद्यालय में सामुदायिक भोज का आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक लुत्फ उठाया। प्राचार्या सुषमा वर्मा ने बताया कि न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों के लिए सामूहिक भोज होता है। पहली से पांचवीं तक के छोटे-छोटे बच्चों को उत्तम भोजन, उत्तम स्वस्थ की अवधारणा को समझाने, विभिन्न व्यंजनों की जानकारी देने एवं उनके बीच आपसी सहयोग व आदान प्रदान की भावना का विकास करने की इस पहल को लोग भी सार्थक बता रहे हैं। मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर शशि भूषण कुमार भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.