जहानाबाद, अप्रैल 15 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैस द्वारा संस्कृति भवन में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जीविका दीदियों के द्वारा आगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों हेतु पोशाक की सिलाई का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने सिलाई केंद्र में उपलब्ध संसाधनों, कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा निर्देश दिया कि बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे पोशाक की गुणवत्ता एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभुक बच्चों को समय पर इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि सिलाई कार्य में संलग्न सभी दीदियों को आवश्यक संत्ताधन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.