समस्तीपुर, अप्रैल 24 -- उजियारपुर। प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौली में चोरों ने बच्चों के निवाले की चोरी कर उसके भोजन पर ग्रहण लगा दिया। घटना गुरुवार की रात की है, जब चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर एमडीएम से जुड़ी सामग्री व अन्य सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब मिली जब शुक्रवार को शिक्षक विद्यालय पहुंचे। इसके बाद शिक्षकों ने घटना की सूचना उजियारपुर पुलिस को दी। सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता कि चोरी गए सामानों के चलते शुक्रवार को बच्चे स्कूल से बिना भोजन किए ही घर लौट गए। यह भी पढ़ें- विद्यालय से करीब एक लाख की उपस्कर चोरी, थाना में दिया आवेदन शिक्षक के अनुसार चोरों ने करीब 23 बोरा चावल, 30 किलो दाल, 70 किलो चना, एक जार तेल और 19 किलो का दो गैस सिलेंडर सहित अन्...