बच्चों के नामांकन में लापरवाही पर छह बीईओ को नोटिस के निर्देश
सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए नामांकन अभियान में लापरवाही बरतने वाले छह खंड शिक्षा अधिकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले का कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए और सभी पात्र बच्चों का समयबद्ध नामांकन सुनिश्चित किया जाए।सिद्धार्थ सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पीएम श्री विद्यालय, मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय, अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा नामांकन अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने पीएमश्री स्कूल फेज-एक एवं फेज-दो के गैप पैरामीटर की समीक्षा करते हुए निपुण लक्ष्य के लिए जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.