जहानाबाद, अप्रैल 15 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तीरा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में प्रधानाध्यापिका ममता यादव के नेतृत्व में बुधवार को बिहार शिक्षा परियोजना के तहत उत्साहपूर्वक प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों की मौजूदगी में नए बच्चों का नामांकन कराया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर एवं फूल-माला पहनाकर किया गया। बुधवार को प्रवेशोत्सव के तहत चालीस बच्चों का नामांकन कराया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए निकाली रैली उन्होंने कहा कि हर बच्चे को स्कूल भेजना हम सभी...