घाटशिला, जून 24 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय-जादूगोड़ा में आरटीई के तहत बालवाटिका और कक्षा-1 में नामांकन को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी ने यूसील उप-महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि 20 जून को बालवाटिका-1 के नामांकन के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा लॉटरी निकाली गई थी। इस लॉटरी प्रक्रिया में स्थानीय आदिवासी बच्चों के नामों को हटाया गया है। सभी आवेदनों को लॉटरी में शामिल ही नहीं किया गया। मार्डी ने पत्र में साफ लिखा है कि यदि मांगों पर अविलंब अमल नहीं किया गया तो विस्थापित और प्रभावित परिवार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर यूसील प्रबंधन और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में जीएम का पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन ...