प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। बदलती जीवन शैली में बच्चों से लेकर बड़ों तक में फास्ट फूड या जंक फूड के सेवन का चलन बढ़ रहा है। घर हो या बाहर पिज्जा, बर्गर, मैगी और चाऊमीन जैसे फास्ट फूट के बिना बच्चों का दिन नहीं बीतता। लेकिन इन खाद्य पदार्थों का सबसे ज्यादा प्रभाव उनके दांतों पर पड़ रहा है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में 10 में छह ऐसे बच्चे रहते हैं, जिनके दांत जंक फूड खाने से कीड़े लगने के कारण खराब रहते हैं। नेशनल डेंटल कौंसिल के सदस्य व दंत रोग चिकित्सक डॉ. आशुतोष चौधरी ने बताया कि फास्ट फूड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेड की मात्रा अधिक होने के कारण इसके पदार्थ दांतों में लंबे समय तक चिपके रहे हैं, जिससे मुंह में बैक्टीरिया पैदा होता है साथ में एसिड बनने से दांत सड़ने लगता है। उन्होंने बताया कि बचपन और किशोरावस्था में ही सुबह-शाम ब्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.