शामली, जून 26 -- शामली। डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने अपेक्षित प्रगति न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डीबीटी आधार वेरिफिकेशन के लंबित मामलों पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस पर डीसी एमआईएस के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर लंबित आधार सत्यापन कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा गया। बैठक में डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों...