बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली। कैंट के ग्राम बभिया में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए। थाने में अशेष मिश्रा ने दी तहरीर में बताया कि बीते 16 दिसंबर की शाम उनके 15 वर्षीय बेटे सुमित को गांव के ही हिमांशु और आयुष ने डंडों से जमकर पीटा था। अगले दिन सुबह अशेष इस बात की शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचे, तो लौटते समय आरोपियों ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि सुरेश, आयुष, हिमांशु, संजीव, सुमन, प्रिंसी, सनी, शैवेन्द्र और राजकुमार ने घर में घुसकर सुमित को घसीटा और लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में सभी 9 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज बरेली। सुभाषनगर के इटौआ करगैना में रहने वाली महिला ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज ...