संवाददाता, जून 11 -- इटावा के सैफई के वैदपुरा क्षेत्र के अधियापुरा गांव में मंगलवार शाम बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। झगड़े के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर ईंट-पत्थरों और हंसिया से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित को पकड़ लिया है। सीओ केपी सिंह ने बताया कि अधियापुरा गांव निवासी 36 वर्षीय सुशील मंगलवार शाम नशे की हालत में अपने बड़े भाई शिवशंकर के बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगा। बच्चों ने इसकी शिकायत शिवशंकर से की तो वह भी शराब के नशे में आया और सुशील से कहासुनी करने लगा। दोनों भाई झगड़ने लगे।बच्चों के झगड़े में छोटे भाई की हत्या ग्रामीणों ने बताया कि देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। शिवशंकर ने पहले ईंट-पत...