बच्चों के झगड़े में पति-पत्नी को पीटा मुकदमा दर्ज
बदायूं, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के गांव गिधौल में पांच दिन पहले बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। गांव के ओमवीर और उसके पड़ोसी पप्पू के छोटे-छोटे बच्चों में कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान पप्पू, उसकी पत्नी गुड्डी और देव लाठी-डंडे लेकर ओमवीर के घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। उस समय ओमवीर घर पर नहीं था। उसकी पत्नी अनीता ने फोन पर उसे सूचना दी, जिसके बाद वह घर पहुंचा। ओमवीर के पहुंचते ही आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसे जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में ओमवीर को उसकी पत्नी थाने लेकर पहुंची, जहां पुलिस ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ओमवीर की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू, गुड्डी पत्नी पप्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.