रुडकी, जून 26 -- लक्सर। बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षो नें एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के हिरणाखेड़ी गांव निवासी दो पक्षों के बच्चों के बीच गुरुवार की शाम किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर आए लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...