मधेपुरा, जून 20 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भलुआही वार्ड 1 में बच्चे के मामूली विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि बच्चे की मां के सिर पर रॉड से प्रहार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। मामले में जख्मी महिला अंकज राम की पत्नी दुलारी देवी के आवेदन पर पड़ोस के ही एक दंपति को नामजद किया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना से पहले बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था। घटना के समय वह गाय को चारा दे रही थी। इसी बीच पंकज राम अपनी पत्नी चम्पा देवी के साथ आ धमका और लोहे के रॉड से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। यह भी पढ़ें- पानी गिराने के विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला, छह नामजद पर प्राथमिकी हमले में उसका सिर फट गया। महिला ने बताया कि आरोपी मनबढ़ू किस्म का आदमी है। चंद दिनों पूर्व भी बिजली जलाने को लेकर विवाद हुआ था। स्थिति इतनी गं...