मधेपुरा, अप्रैल 23 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में आयोजित बैठक का शुभारंभ डीएम अभिषेक रंजन ने किया। इस अवसर पर पोषण प्रदर्शनी और रंगोली तैयार किया गया। कार्यक्रम डीएम के द्वारा लाभुकों का अन्नप्राशन और गोदभराई भी किया गया।कार्यक्रम में डीएम श्री रंजन ने कहा की पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती व धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के समुचित और सर्वोत्तम विकास के लिए पोषण और प्रारंभिक बाल उद्दीपन के महत्व पर बल देना है। यह भी पढ़ें- बच्चों के पोषण और विकास की दी गयी जानकारी एक बच्चे के जीवन का पहल...