प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शाहगंज के गढ़ीकला मोहल्ले में मंगलवार को खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के लोग एक दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। शाहगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गढ़ीकला मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच एक पक्ष ने बच्चों के खेलने पर आपत्ति जताते हुए छत से पानी डाल दिया गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में महिलाएं भी शामिल रहीं। काफी देर तक इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा। शाहगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। तहरी...