फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- शिकोहाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव दोहिया नगला गुलाल में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में जमकर गाली गलौज, मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में महिला घायल हो गई। अजय पुत्र ब्रजकिशोर निवासी दोहिया नगला गुलाल अपने बच्चे के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। खेलने के दौरान गांव में पड़ोसियों के बच्चों में कुछ विवाद हो गया। बच्चों के विवाद को देखकर दोनों पक्षों के परिजन आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की महिलाएं एक दूसरे से गाली गलौज करने लगीं। पीड़ित की पत्नी मीरा ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो दूसरे पक्ष की महिला राधा, सुनीता पत्नी सत्यभान ने पीडिता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी महिलाए पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर भाग गई। पीड़ित पति की शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.