बाराबंकी, फरवरी 23 -- सतरिख। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही बाहर अंबेडकर मैदान में स्थापित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा गिरकर टूट हो गई। घटना के समय गांव के कुछ बच्चे मैदान में पतंग उड़ा रहे थे। बताया जा रहा है कि पतंग का धागा मैदान में लगी अंबेडकर प्रतिमा में फंस गया था। धागा निकालने के प्रयास के दौरान प्रतिमा नीचे गिर गई। जिससे वह टूट गई। प्रतिमा गिरते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची सतरिख पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि प्रतिमा के खंडित होने की सूचना पर तत्काल संज्ञान लिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि खंडित प्रतिमा के स्थान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.