मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। केजरीवाल अस्पताल में रविवार को बच्चों के कटे हुए होठ और तालू के इलाज लिए नि:शुल्क कैंप लगाया गया। इसमें वाराणसी से आए डॉ. सुबोध कुमार और उनकी टीम ने बच्चों का इलाज किया। अस्पताल के सहायक कार्यालय अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि कैंप में 45 नए मामले आए। साथ ही 215 पुराने मामलों में भी बच्चों की जांच की गई। मौके पर अस्पताल के सचिव गौरव गोयनका व डॉ. राजीव कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...