बच्चों के इलाज व देखभाल में किसी प्रकार की नहीं हो लापरवाही : उपायुक्त
दुमका, जून 3 -- उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बुधवार को दुमका स्थित कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी सेंटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, बच्चों के उपचार, साफ-सफाई एवं पोषण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सेंटर इंचार्ज एवं एएनएम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के इलाज एवं देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सेंटर में साफ-सफाई की व्यवस्था को नियमित बनाए रखने का निर्देश दिया। बताया गया कि भवन में पानी सीपेज की समस्या थी, जिसकी मरम्मति करा दी गई है। उपायुक्त ने सेंटर में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली, सेंटर में रह रहे बच्चों की माताओं द्वारा बताया गया कि भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक है। यह भी पढ़ें- उपायुक्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.