नोएडा, मई 15 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय में बच्चों के इलाज के लिए कई नई मशीनें लगेंगी। बाल चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार जो मशीने लग सकती हैं, उसमें डिजिटल एक्स-रे मशीन, हाई रिजॉल्यूशन अल्ट्रासाउंड मशीन, सीटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन, ईसीजी और ईको मशीन, नवजात शिशुओं के लिए वेंटिलेटर, ब्लड गैस एनालाइजर, एंडोस्कोपी और ब्रोंकोस्कोपी समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। चिकित्सा निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से नौ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस बजट से विभिन्न विभागों के लिए आधुनिक जांच उपकरण खरीदे जाएंगे। यह भी पढ़ें- बच्चों के इलाज के लिए कई अत्याधुनिक मशीने लगेंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...