साहिबगंज, जून 15 -- साहिबगंज। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर बायोमैट्रिक प्रणाली से विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का शत-प्रतिशत आधार बनाना सुनिश्चित किया जाना है। इसे लेकर बीते दिनों स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव की अध्यक्षता में संपन्न राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में भी उक्त कार्य को समयबद्ध रूप में पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। वर्तमान में 5 से 17 आयुवर्ग के बच्चों के आधार ऑथेटिकेशन के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण 31 अक्टूबर तक नि:शुल्क सुविधा प्रदान कर रहा है। ज्ञात हो की विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के नामांकन एवं अपार निर्माण में आधार संख्या का उपयोग किया जाता है।

आधार बायोमैट्रिक अपडेट भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रावधानों के अनुसार 5-7 आयुवर्ग एवं 15-17 आयुवर्ग के बच्चों का मेंडेटरी बायोमै...