गंगापार, सितम्बर 5 -- शिक्षक दिवस के मौके पर बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज करमा में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभागार को गुब्बारों एवं वंदनवारों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, कविताएं, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति देकर अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सोनुआ के एस.एस. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवसकार्यक्रम में वक्ता इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक शशिकांत तिवारी पुरा छात्र ने कहा कि आज के डिजिटल युग में जहां ज्ञान केवल एक क्लिक की दूरी पर उपलब्ध है। वहीं शिक्षक की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। गूगल या एआई जानकारी तो दे सकते हैं, लेकिन नैतिक मूल्य, संकट के समय मार्गदर्शन सिर्फ एक शिक्षक ही द...