गया, जून 27 -- जिले में 2024 के अंत से विद्यार्थियों का अपार आईडी बन रही है। डेढ़ साल से भी अधिक समय बीत गया। लेकिन, अब तक अपार आईडी निर्माण की स्थिति अच्छी नहीं है। जिले में 61.5 फीसदी बच्चों की ही अपार आईडी बन सकी है। जिले में करीब ढाई लाख से अधिक बच्चों का अपार जेनरेट नहीं हो सका है। सबसे खराब स्थिति मानपुर और गया जी शहरी क्षेत्र यानी नगर प्रखंड का है। यह भी पढ़ें- Nawada News जिले के एक लाख से अधिक बच्चे अभी भी अपार से वंचितसबसे खराब स्थिति मानपुर में 50.5 और नगर प्रखंड में 56 फीसदी बच्चों की अपार आईडी बन सकी है। जिले में सबसे अधिक 72 फीसदी अतरी व इमामगंज प्रखंड के विद्यार्थियों की बनी है। नगर प्रखंड के बाद बोधगया में 61.4 फीसदी, मोहनपुर में 59.3, डोभी में 67.4, टिकारी में 56.9, इमामगंज में 72.4, मानपुर में 50.5, वजीरगंज में 64.2 फीसदी...