रामगढ़, सितम्बर 29 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय गणित-विज्ञान मेला के दूसरे दिन मंगलवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा जी राव, संगठन मंत्री ख्यालीराम, विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश बगड़िया एवं सचिव शंकर लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं नारियल फोड़कर किया। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक गणित-विज्ञान मेला की हुई शुरुआत इस अवसर प...