पटना, अगस्त 21 -- स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय से बच्चों की स्वास्थ्य जांच व्यवस्था और मजबूत होगी। हमारा प्रयास है कि आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाए। वे शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण-सह-अंतर विभागीय बैठक के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पदाधिकारियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि स्वास्थ्य जांच के बाद चिह्नित बच्चों को आवश्यकता के अनुसार समय पर उचित उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग के बीच लगातार बेहतर कॉर्डिनेशन बनाए रखने पर जोर दिया गया।...