उन्नाव, दिसम्बर 9 -- उन्नाव। शहर की गलियों और बाजारों में बिक रहा फास्ट फूड बच्चों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। लजीज स्वाद व कम दाम के लालच में बच्चे खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों की ओर खिंचते चले जा रहे हैं, लेकिन इन पकवानों में छिपा संक्रमण उनके स्वास्थ्य को दिन-ब-दिन कमजोर कर रहा है। बदलती जीवन शैली व खानपान की आदतों ने लोगों का रुझान स्ट्रीट फूड और फास्ट फूड की ओर बढ़ा दिया है। अब हर गली-मुहल्ले में मोमोज, बर्गर, नूडल्स और चाट-पकौड़े बेचने वाले ठेले नजर आ जाते हैं। ये खाने में सस्ते और स्वादिष्ट होते हैं, मगर साफ-सफाई की स्थिति बेहद चिंताजनक है। न तो विक्रेता हाथ धोते हैं और न ही भोजन को ढककर रखते हैं। नतीजा यह कि धूल-मिट्टी, मक्खियों व दूषित पानी के संपर्क में आकर यह खाना संक्रमण का माध्यम बन जाता है। स्वास्थ्य विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.