जयपुर, अगस्त 17 -- राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री और फोटो-वीडियोग्राफी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बयानबाजी के नए दौर में पहुंच गया है। शिक्षा विभाग के निर्देशों को लेकर विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने सरकार पर मीडिया की स्वतंत्रता और पारदर्शिता पर अंकुश लगाने का आरोप लगाया है। इसी बीच शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि सरकार ने स्कूलों में मीडिया के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। सरकार का मकसद सिर्फ बच्चों की सुरक्षा और उनकी निजता सुनिश्चित करना है। दिलावर ने कहा कि किसी भी नाबालिग छात्र की फोटो, वीडियो या बाइट लेने से पहले उसके अभिभावक की अनुमति जरूरी होगी। यदि मौके पर अभिभावक मौजूद नहीं हैं तो स्कूल के शिक्षक से अनुमति ली जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया की स्वतंत्रता पर रोक ल...