बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं, स्कूलों पर होगी कार्रवाई
जौनपुर, जून 25 -- जौनपुर , संवाददाता। ग्रीष्मावकास के बाद गुरुवार को सभी स्कूल खुल जाएंगे। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूली वाहनों के सभी कागजात दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया है।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत सिंह ने जिले के सभी विद्यालय संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना वैध परमिट, फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेजों के स्कूल वाहनों का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले सामने आने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उसकी मान्यता समाप्त करने की संस्तुति भी भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। स्कूल वाहनों में वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत सभी दस्तावेजों का होना जरूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.